Explore

Search

April 1, 2026 8:16 am

इस वक्त समस्तीपुर से बड़ी खबर

इस वक्त समस्तीपुर से बड़ी खबर

रामेश्वर जूट मिल को फिर से चालू कराने की मांग तेज, विधायक महेश्वर हजारी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

समस्तीपुर/पटना। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित रामेश्वर जूट मिल के 01 नवंबर 2025 से बंद होने के कारण हजारों मजदूर भाई-बहन और उनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। यह मिल लंबे समय से क्षेत्र में रोजगार का प्रमुख स्रोत रही है, जिसके बंद होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।
इस महत्वपूर्ण विषय को कल्याणपुर के विधायक महेश्वर हजारी ने बिहार विधान सभा में नियम-104 के अंतर्गत ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से मजबूती से उठाया है। उन्होंने सरकार से मिल को शीघ्र पुनः चालू कराने, मजदूरों के हितों की रक्षा करने तथा क्षेत्र में दोबारा रोजगार सृजन सुनिश्चित करने की मांग की है।
विधायक ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मामले में सकारात्मक और ठोस कार्रवाई करेगी, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि मजदूरों के अधिकारों और क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!