समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.90 लाख रुपये बरामद
समस्तीपुर, 20 फरवरी 2026 – पुलिस अधीक्षक कार्यालय, समस्तीपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रोसड़ा थाना कांड संख्या 66/26, दिनांक 17.02.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी राजनंदनी सिंह, निवासी मोहनपुर थाना रोसड़ा, जिला समस्तीपुर द्वारा सूचना दी गई थी कि अज्ञात अपराधियों ने उनके घर से 8,60,000 रुपये की चोरी कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोसड़ा थाना पुलिस द्वारा त्वरित जांच शुरू की गई।
तकनीकी अनुसंधान से मिला सुराग
अनुसंधान के क्रम में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना का सफल उद्भेदन किया। जांच के दौरान पता चला कि चोरी की घटना में शामिल अभियुक्तों द्वारा बिहार के विभिन्न स्थानों पर रुपये छिपाए गए थे।
पुलिस टीम ने छापेमारी कर कुल 7,90,000 रुपये (सात लाख नब्बे हजार रुपये) नकद बरामद कर लिए हैं। साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
बरामद सामान का विवरण
नकद 7,90,000 रुपये
छापेमारी दल के सदस्य
इस कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
पु०नि० अरुण कुमार, थानाध्यक्ष रोसड़ा
पु०अनि० चंदन कुमार, रोसड़ा थाना
पु०अनि० सन्नी कुमार, रोसड़ा थाना
पु०अनि० मनीषा भारती, रोसड़ा थाना
पु०अनि० दिनेश सिंह एवं सशस्त्र बल, रोसड़ा थाना






Total Users : 10063580
Views Today : 503