उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंकारी में ‘I Took a Selfie with Tiranga’ कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने लिया हिस्सा
‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत “I Took a Selfie with Tiranga” कार्यक्रम का आयोजन बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंकारी में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललितेश्वर मांझी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
मौके पर शिक्षक राम बालक पासवान, अजीत कुमार समेत विद्यालय के कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Total Users : 10179818
Views Today : 2739