Explore

Search

September 17, 2026 3:59 am

सिंघिया में मारपीट की घटना में महिला समेत 5 लोग घायल, पीएचसी में कराया गया इलाज

सिंघिया में मारपीट की घटना में महिला समेत 5 लोग घायल, पीएचसी में कराया गया इलाज

 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के कैना मोरवाड़ा के बीच मंदिर के पास बीती रात रविवार को मारपीट की घटना में महिला और पुरुष समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अविनाश तिवारी ने उनका उपचार किया।

घायलों की पहचान कैना गांव निवासी दिनेश सदा, उनकी बेटी रेबू देवी, पत्नी ऊषा देवी, नतिनी आरती कुमारी और दामाद इंदु सदा के रूप में बताई गई है।

घायल इंदु सदा ने बताया कि वह अपनी पत्नी और पुत्री के साथ नाडेगा बलहा स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कैना मोरवाड़ा के बीच मंदिर के पास कैना निवासी रमन कुमार ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने रमन कुमार को मद्रास में नौकरी लगवाने में मदद की थी, लेकिन रमन ने पूरे महीने काम नहीं किया, जिसके कारण उसे मजदूरी नहीं मिली। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट की घटना सामने आई।

वहीं, सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!