Explore

Search

August 27, 2026 1:25 am

Samastipur News: सिंघिया की छात्रा सलोनी कुमारी ने इंटर में 383 अंक लाकर पाई प्रथम श्रेणी

समस्तीपुर: सिंघिया प्रखंड की बेटी सलोनी कुमारी ने इंटर में 383 अंक लाकर हासिल की प्रथम श्रेणी, क्षेत्र में खुशी की लहर

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत माहे ग्राम की होनहार छात्रा सलोनी कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 383 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सलोनी कुमारी, माहे निवासी मुकेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू की पुत्री हैं और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, माहे की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता मुकेश कुमार सिंह, माता चंचल देवी तथा अपने गुरुजनों को दिया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सलोनी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सलोनी की सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा है।
सलोनी की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। गांव के लोगों ने भी उनके घर पहुंचकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!