Samastipur Breaking News:कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में महिला-बच्चे समेत चार घायल
समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के रोसड़ा हथौड़ी मुख्य सड़क पर बल्लीपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को कार और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार महिला व एक बच्चे समेत कुल चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक चालक की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र निवासी सौगात पासवान के पुत्र चंदेश पासवान के रूप में की गई है। बताया जाता है कि चंदेश पासवान अपने परिजनों के साथ बाघोपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान रोसड़ा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

Total Users : 10221123
Views Today : 3523