सिंघिया कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डॉ. समोली झा ने नीरज झा पर लगाए आरोपों का किया खंडन
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डॉ. समोली झा ने पूर्व में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी भतीजे नीरज झा पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने गुरुवार को दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट की।
डॉ. समोली झा ने बताया कि उन्हें किसी सूत्र के माध्यम से कुछ बातें बताई गई थीं, जिसके आधार पर उन्होंने नीरज झा पर आरोप लगाए थे। हालांकि, पिछले एक सप्ताह के दौरान उन्होंने अपने स्तर से मामले की जानकारी ली, जिसमें नीरज झा के खिलाफ इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि नीरज झा पर लगाया गया आरोप निराधार था।बताते चले कि पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीरज झा के अलावे कुछ अन्य कर्मियों और अधिकारियों पर भी आरोप लगाए गए थे,लेकिन उनके बारे में कुछ प्रतिक्रिया नहीं दिए है

Total Users : 10221032
Views Today : 3288