Explore

Search

March 26, 2026 7:26 pm

SBI की बड़ी गलती! KYC पूरा फिर भी खाता बंद, छात्र की स्कॉलरशिप फंसी – जानिए पूरा मामला

SBI की बड़ी गलती! KYC पूरा फिर भी खाता बंद, छात्र की स्कॉलरशिप फंसी – जानिए पूरा मामला

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित State Bank of India (SBI) की सिंघिया शाखा के अंतर्गत आने वाले एक CSP केंद्र की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिससे एक छात्र को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंघिया प्रखंड के जहाँगीरपुर गांव निवासी दुर्गेश कुमार ने बैंक पर आरोप लगाया है कि सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद उनका बैंक खाता अब तक सक्रिय नहीं किया गया है।

क्या है पूरा मामला?
दुर्गेश कुमार का खाता SBI के CSP केंद्र में संचालित था, जिसे कुछ समय पूर्व KYC अपडेट के नाम पर बंद कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने समय पर सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद खाता चालू नहीं किया गया।
इसके बाद बैंक द्वारा उन्हें खाता अपग्रेड करने के लिए कहा गया, जिसे उन्होंने पूरा कर लिया। फिर भी वर्तमान में खाता निष्क्रिय ही बना हुआ है।

छात्रवृत्ति और अनुदान राशि फंसी

खाता बंद होने के कारण छात्र की स्कॉलरशिप और SC हॉस्टल की सहायता राशि बैंक में नहीं आ पा रही है। इससे छात्र को आर्थिक संकट के साथ-साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने बैंक शाखा से संपर्क किया तो अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब देने के बजाय गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया।
“न तो खाता चालू किया जा रहा है और न ही अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे मेरी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।” – दुर्गेश कुमार

RBI से की शिकायत
बैंक की इस कार्यशैली से परेशान होकर छात्र ने Reserve Bank of India (RBI) और कस्टमर सपोर्ट सेंटर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
छात्र ने मांग की है कि उनके खाते को जल्द से जल्द सक्रिय किया जाए, ताकि उनकी रुकी हुई सरकारी सहायता राशि उन्हें मिल सके और वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!