Explore

Search

April 2, 2026 11:40 pm

सिंघिया पुलिस ने मूसेपुर से अमिताभ बच्चन को किया गिरफ्तार ,डिटेल खबर पढ़िए आख़िर यह कौन है

सिंघिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार के साथ अमिताभ बच्चन पासवान गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मूसेपुर गांव से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमिताभ बच्चन पासवान ग्राम जीवूडीहली के रूप में की गई है। इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि नियमित वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्थिति में युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की सतर्कता के कारण यह सफलता मिली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!