बिहार के सीतामढ़ी जिले में चाय दुकानदार उदय कुमार दास की हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। हत्या के बाद दुकानदारों में जमकर हंगामा किया और अब इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। इस घटना के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए निजी आर्थिक सहायता प्रदान की।
जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मामले की स्पीड ट्रायल के माध्यम से सुनवाई की जाए और आरोपी को फांसी की सजा दिलाई जाए, जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की वारदात करने का दुस्साहस न कर सके।
चाय दुकानदार की हत्या के आरोपी को मिले फांसी- BJP जिलाध्याक्ष
उन्होंने कहा कि ‘सर तन से जुदा’ जैसी हिंसक और कट्टर मानसिकता रखने वाले लोगों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। ऐसे अपराधियों को कानून के तहत सबसे कठोर दंड मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों और समाज में भय का माहौल पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और प्रशासन से न्याय दिलाने की दिशा में हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की।
क्या था पूरा मामला
आपको बता दें पुपरी के मधुबन चौक पर चाय का बकाया पैसा मांगने पर उदय दास की आफताब आलम ने हत्या कर दी। आफताब पास में ही मुर्गा का दुकान चलाता है इसी दौरान उसने धारदार हथियार से बीच सड़क पर उदय की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र निवासी मुसहर दास के 30 साल के बेटे उदय कुमार के रूप में की गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आफताब मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

Total Users : 10177014
Views Today : 3056