सिंघिया प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रपत्र-1 का प्रकाशन कर दिया गया
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक खबर सामने आई है। बताते चलें कि प्रखंड के सभी पंचायतों में आज प्रपत्र-1 को सबमिट कर उसका प्रकाशन कर दिया गया है। यह प्रक्रिया पंचायत चुनाव से जुड़ी आरक्षण निर्धारण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विवेक रंजन ने पुष्टि करते हुए बताया कि निर्धारित तिथि के अनुसार सभी पंचायतों में प्रपत्र-1 का प्रकाशन सफलतापूर्वक कर दिया गया है। अब आगे की प्रक्रिया भी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी की जाएगी।
स्थानीय स्तर पर इस प्रकाशन के बाद लोगों को अपने पंचायत से जुड़ी जानकारी देखने और आवश्यक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं ताकि समय पर उसका निष्पादन किया जा सके।
उन्होंने बताए कि पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में वर्ष 2011 की जनगणना के प्रासंगिक आंकड़ों को प्रविष्टि करते हुए वर्ष 2015 में प्रपत्र-1 का प्रकाशन किया गया था जिसके आधार पर वर्ष 2016 के निर्वाचन हेतु त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी के सभी पदों पर आरक्षण का निर्धारण किया गया था। उक्त आलोक में पंचायत आम निर्वाचन 2026 संपन्न कराये जाने हेतु आरक्षण निर्धारण के लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या के प्रासंगिक आंकड़ों के साथ पुनः नये सिरे से प्रपत्र-1 का प्रकाशन कराये जाने का निर्णय आयोग स्तर पर लिया गया है। प्रपत्र-1 की तैयारी अन्तर्गत सभी कार्य Digital माध्यम से किया गया।
प्रपत्र-1 के प्रकाशन का समय-सारणी निम्नवत् है :-
(क) वर्ष 2011 की जनगणना के आलोक में प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन
04.05.2026
(ख) आपत्तियाँ दाखिल किये जाने की अवधि
:- 04.05.2026 से 18.05.2026 तक
(ग) आपत्तियों का निष्पादन
:- 04.05.2026 से 22.05.2026 तक
(घ) अपील वादों का निष्पादन
:- 11.05.2026 से 29.05.2026 तक
(ड) प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन
– 05.06.2026
(ड) प्रपत्र-1 के आंकड़ों का जिला गजट में प्रकाशन
09.06.2026



Total Users : 10129027
Views Today : 2808