Explore

Search

August 25, 2026 2:17 am

RWD रोसड़ा पर भ्रष्टाचार का आरोप, पुलिया में दरार से ग्रामीणों में आक्रोश

RWD रोसड़ा पर भ्रष्टाचार का आरोप, पुलिया में दरार से ग्रामीणों में आक्रोश

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के लगमा से बैठा टोल में निर्माणाधीन सड़क पुलिया में दरार आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि RWD रोसड़ा द्वारा पुलिया निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही पुलिया क्रैक होकर फट गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी जांच और मरम्मत नहीं कराई गई तो पुल टूटकर ध्वस्त हो सकता है, जिससे जानमाल का खतरा बना हुआ है।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए RWD के इंजीनियर और SDO का पुतला बनाकर उसे चप्पल-जूते की माला पहनाई तथा जमकर नारेबाजी की। इसके बाद लोगों ने पुतला दहन कर विभाग के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा गुणवत्ता पूर्ण सड़क और पुलिया निर्माण सुनिश्चित कराया जाए।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!