Explore

Search

July 26, 2026 3:42 pm

फायरबिग्रेड द्वारा सिंघिया में अस्पतालों में मॉक ड्रिल, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किया गया जागरूकता अभियान

फायरबिग्रेड द्वारा सिंघिया में अस्पतालों में मॉक ड्रिल, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किया गया जागरूकता अभियान

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत सिंघिया थाना क्षेत्र में आज रविवार को फायरबिग्रेड द्वारा विभिन्न अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया तथा आम लोगों के बीच पंपलेट का वितरण भी किया गया।

मॉक ड्रिल का आयोजन नगर पंचायत सिंघिया के वार्ड संख्या 07 स्थित अशोका हॉस्पिटल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं वार्ड संख्या 20 स्थित मिथिलांचल सेवा सदन एंड हॉस्पिटल में भी फायरबिग्रेड कर्मी के द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों एवं अस्पताल कर्मियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास करवाया गया है।इस दौरान अस्पतालों में मौजूद चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, मरीजों की सुरक्षा, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक संसाधनों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से लोगों में स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।इस कार्यक्रम में सब ऑफिसर, दिनेश पासवान

अग्निक चालक,करण कुमार

अग्निक , नीपू कुमारी शामिल थी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!