सिंघिया BDO की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर आयोजित, SDO ने किया निरीक्षण
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में कृषि विभाग एवं मनरेगा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विवेक रंजन ने किया
शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे, जहां संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। इसमें सबसे अधिक आवेदन पेंशन से संबंधित प्राप्त हुए।
शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) संदीप कुमार ने सभी स्टॉलों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं की प्रगति और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर अंचलाधिकारी सरिता रानी, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उत्कर्ष दुबे, बिजली विभाग के जेई शशांक शेखर सिंह, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी, हेल्थ मैनेजर प्रभात कुमार प्रसून ,अनिल मंडल, संजय कुमार, अनिल कुमार यादव, पंकज कुमार, राजाराम याजी, मनोज साफी, एलएस मिथिलेश कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार सिंह सहित कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।



Total Users : 10122800
Views Today : 23