Explore

Search

June 26, 2026 10:23 pm

सिंघिया प्रखंड में धूमधाम से निकला मुहर्रम का ताजिया जुलूस, बेलाही में देर शाम तक प्रशासन का कैंप रहा

सिंघिया प्रखंड में धूमधाम से निकला मुहर्रम का ताजिया जुलूस, बेलाही में देर शाम तक प्रशासन का कैंप रहा

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया में मुहर्रम के अवसर पर सिंघिया प्रखंड के सोनसा, परहट चौक, सिवैया, पातो बेलाही, सालेपुर, पिपरा सहित कई गांवों में मुस्लिम समुदाय द्वारा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम की रस्में अदा कीं। विभिन्न स्थानों पर युवाओं ने पारंपरिक करतब भी प्रस्तुत किए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विशेष रूप से बेलाही में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) संदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP)संजय कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विवेक रंजन , अंचलाधिकारी (CO) सरिता रानी तथा थाना अध्यक्ष (SHO) श्याम कुमार मेहता देर शाम तक कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा पुलिस बल की तैनाती भी प्रमुख स्थानों पर की गई।

अधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों द्वारा बनाए गए आपसी भाईचारे और सहयोग की सराहना की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!