जहांगीरपुर पंचायत में जॉब कार्ड निर्माण के लिए शिविर आयोजित
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में जॉब कार्ड निर्माण के लिए पंचायतवार शिविर का आयोजन
किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जहांगीरपुर पंचायत में शिविर लगाकर पात्र लोगों के जॉब कार्ड निर्माण की कार्रवाई की गई।इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने बताया कि
शिविर के दौरान ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज लेकर जॉब कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। मौके पर पीआरएस शिव कुमार पासवान, आवास सहायक राजेश पासवान, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल सिंह, बउआ सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों को जॉब कार्ड से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
Author: K k sanjay
Post Views: 113

Total Users : 10194043
Views Today : 3216