Explore

Search

August 24, 2026 11:07 pm

नरकटियागंज में 4 हजार रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

नरकटियागंज में 4 हजार रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण: नरकटियागंज में निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकारपुर थाना में तैनात एएसआई उपेंद्र विद्यार्थी को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, हरदी टेढ़ा निवासी अमृत कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी कि उनके पिता के खिलाफ दर्ज विद्युत चोरी के मामले में मदद करने और केस खत्म कराने के नाम पर एएसआई द्वारा 4 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर टीम ने जाल बिछाया। सोमवार को नरकटियागंज के हाईस्कूल चौक के आसपास जैसे ही एएसआई ने शिकायतकर्ता से 4 हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी विभाग के डीएसपी सतीश माधव ने बताया कि शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए एएसआई को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी एएसआई को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!