पुलिस विभाग के गृह विभाग स्तर पर लंबित मामलों की प्रधान सचिव तथा पुलिस महानिदेशक ने संयुक्त रूप से की समीक्षा
09 सितंबर, बुधवार को गृह विभाग में विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार तथा पुलिस महानिदेशक, बिहार श्री विनय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस विभाग के गृह विभाग स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान प्रधान सचिव तथा पुलिस महानिदेशक के द्वारा नए पदों के सृजन, प्रोन्नति, साइबर थानों के सृजन, वाहनों के क्रय, भूमि हस्तांतरण एवं भूमि अधिग्रहण सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्णय लिया गया।
समीक्षा के क्रम में प्रधान सचिव तथा पुलिस महानिदेशक ने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा विभिन्न स्तरों पर प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए विभाग एवं पुलिस मुख्यालय स्तर से माह में एक बार जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक आयोजित करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण एवं एससीआरबी) श्री अजिताभ कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (रेल) डॉ. कमल किशोर सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं विशेष निगरानी इकाई) श्री सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु) श्री अमित लोढ़ा, अपर पुलिस महानिदेशक (एटीएस) श्री अमृत राज, अपर पुलिस महानिदेशक (सिक्युरिटी) श्री संजय सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था एवं कमजोर वर्ग प्रभाग) श्रीमती के. सुहिता अनुपम, आईजी (मुख्यालय) श्री मनोज कुमार, गृह विभाग के विशेष सचिव श्री अनिल कुमार चौधरी, अपर सचिव श्री कुंदन कुमार, संयुक्त सचिव श्री कमल नयन, संयुक्त सचिव श्री अमलेंदु कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार झा सहित गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Total Users : 10209270
Views Today : 3531