Explore

Search

September 9, 2026 5:17 pm

सिंघिया की तीन पंचायतों में 10 सितंबर को लगेगा श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर

सिंघिया की तीन पंचायतों में 10 सितंबर को लगेगा श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत हरदिया, नीरपुर भरड़िया एवं महरा पंचायत में गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को निर्धारित समय और स्थल पर “श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर” का आयोजन किया जाएगा।प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने बताए कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

हरदिया पंचायत में शिविर का आयोजन पंचायत भवन हरदिया में होगा। यहां शिविर प्रभारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिंघिया तथा दंडाधिकारी के रूप में जितेंद्र कुमार (कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा) मौजूद रहेंगे।

वहीं, नीरपुर भरड़िया पंचायत भवन में आयोजित शिविर के प्रभारी फनीष कुमार (कृषि समन्वयक, सिंघिया) और दंडाधिकारी ललन कुमार सिंह (सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सिंघिया) रहेंगे। महरा पंचायत भवन में शिविर प्रभारी एवं दंडाधिकारी के रूप में सत्यम कुमार (प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सिंघिया) मौजूद रहेंगे।

शिविर में अनुसूचित जाति/जनजाति परिवारों के सदस्यों को राशन कार्ड में नाम जोड़ने, बिजली-पेयजल, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्रामीणों से संबंधित समस्याओं के आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं को ग्रामीणों के करीब पहुंचाना है, ताकि लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। संबंधित विभागों के कर्मी प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!