सिंघिया में खाद संकट को लेकर किसानों को जागरूक कर रहे डॉ. रौशन कुमार
बिहार के समस्तीपुर जिले के। सिंघिया थाना क्षेत्र सह सिंघिया नगर पंचायत निवासी डॉ. रौशन कुमार ने प्रखंड में खाद की समस्या को लेकर किसानों को जागरूक किया है।
उन्होंने 5 सितंबर को आयोजित प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक और खाद विक्रेताओं की ओर से खाद बिक्री पर रोक लगाने को लेकर बनी एकजुटता के बीच किसानों के सामने उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं पर चिंता जताई।
डॉ. रौशन कुमार ने कहा कि यदि किसान समय रहते खाद की समस्या को लेकर जागरूक नहीं हुए, तो आने वाले समय में उन्हें खाद की किल्लत और बढ़ती महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने किसानों से अपनी समस्याओं को समझने और उचित स्तर पर आवाज उठाने की अपील की।
उन्होंने खाद की उपलब्धता और बिक्री से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर किसानों को जानकारी दी।
देखिए, खाद की समस्या को लेकर डॉ. रौशन कुमार ने किसानों से क्या कहा…

Total Users : 10208482
Views Today : 237