सिंघिया में सड़क हादसा, उप सरपंच घायल; पीएचसी में कराया गया भर्ती
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे-88 पर आज बुधवार को सड़क हादसे में एक उप सरपंच घायल हो गए। घटना सिंघिया-बहेरी मुख्य सड़क मार्ग के श्यामपुर गांव के पास हुई। घायल की पहचान लिलहौल ग्राम के उप सरपंच विजय पासवान के रूप में हुई है।
बताया गया कि विजय पासवान मोटरसाइकिल से अपने घर से सिंघिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान श्यामपुर के पास सिंघिया से बहेरी की तरफ तेज गति से जा रहे एक बाइक सवार ने उनकी मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। हादसे में विजय पासवान घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने घायल विजय पासवान को इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर राकेश कुमार ने उनका इलाज किया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पीएचसी पहुंच गए।
विजय पासवान ने बताया कि वह अपने घर से सिंघिया आ रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने श्यामपुर के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी और घटना के बाद फरार हो गया।इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि एक्सीडेंट होने की कोई सूचना नहीं मिली है सूचना देने पर जांच पड़ताल कर कारवाई की जाएगी

Total Users : 10221291
Views Today : 4063