Explore

Search

October 15, 2026 4:41 am

गया में अग्निवीर सुभाष कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटे का शव देख फफक पड़े पिता

गया में अग्निवीर सुभाष कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटे का शव देख फफक पड़े पिता

 

बिहार के गया जिले के रहने वाले 22 वर्षीय अग्निवीर जवान सुभाष कुमार की राजस्थान के जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अजमेर के अस्पताल में करीब डेढ़ सप्ताह तक इलाज चलने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव जमवारा खुर्द पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

परिजनों के अनुसार, झांसी से जैसलमेर जा रहे सेना के काफिले में ड्यूटी के दौरान पाइप से डीजल खींचने के क्रम में डीजल उनके मुंह के रास्ते पेट में चला गया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वेंटिलेटर पर इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

बेटे का पार्थिव शरीर देखकर पिता गया चौधरी फफक पड़े। उन्होंने कहा कि उनका एक बेटा चला गया है और दूसरा बेटा भी बीए कर चुका है। उन्होंने दूसरे बेटे को भी सेना में भर्ती करने की भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे में अब उनका सहारा कौन बनेगा।

सुभाष की अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण और सेना के अधिकारी शामिल हुए। लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भारत माता की जय और वीर जवान सुभाष अमर रहें के नारों के बीच उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!