वारी में गैस एजेंसी पर भीषण चोरी, थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता जांच में जुटे
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वारी गांव स्थित जगजीत एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में 146 खाली गैस सिलेंडर और 11 घरेलू गैस से भरे सिलेंडर चोरी होने की बात सामने आई है।
घटना की जानकारी रविवार की सुबह उस समय हुई, जब एजेंसी कर्मी ऋषि कुमार गैस एजेंसी पहुंचे। वहां सिलेंडर गायब देखकर उन्होंने इसकी सूचना तत्काल सिंघिया थाने को दी।
सूचना मिलते ही सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता और मिथुन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
एजेंसी संचालक त्रिभुवन कुमार के अनुसार, चोरों ने कुल 157 गैस सिलेंडरों की चोरी की है, जिनमें 146 खाली और 11 गैस से भरे घरेलू सिलेंडर शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों की चोरी से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। चोरी की इस घटना में शामिल अज्ञात चोरों की पहचान करने और चोरी गए सिलेंडरों की बरामदगी के लिए पुलिस की जांच जारी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।

Total Users : 10287484
Views Today : 4224