Explore

Search

June 30, 2026 12:31 pm

सिंघिया में एक विवाहिता का कमरे में मिला #श #व पुलिस पहुंचे छानबीन में

सिंघिया में एक विवाहिता का कमरे में मिला #श #व पुलिस पहुंचे छानबीन में

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सालेपुर पंचायत स्थित मूसेपुर ग्राम में एक रूम में एक महिला का श *व मिला ।जिसकी जानकारी सिंघिया पुलिस को मिलने पर सिंघिया थाना के महिला पुलिस पदाधिकारी दीप शिखा सिंहा ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दी और घटना की छानबीन में जुट गई है उक्त मृतक महिला की पहचान मूसेपुर ग्राम के किशुन महतो के पुत्री रूबी देवी के रूप में किया गया उसका ससुराल बेगुसराय जिले के मझौल के समीप है और 5वर्ष पूर्व ही शादी की गई थी अभी किसी प्रकार का कोई बच्चा वगैरह नहीं होने का भी बात बताया गया है घटना से एक सप्ताह पूर्व ही आने की बात बताया गया इसके माता पिता भी गांव में नहीं थे वे दिल्ली में रहते है ।घटना जानकारी मिलने पर सिंघिया थाने के पुलिस पदाधिकारी पहुंची तो मृतक के घर में अंदर से ग्रील में ताला लगी हुई मिली तो ताला तोड़कर कर जब अन्दर प्रवेश किया तो एक मंजिल ऊपर में शव मिला साथ ही 3मोबाइल भी मिला जिसे पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए अपने कब्जे में ले लिया है अन्य पुलिस पदाधिकारी में उपेंद्र कुमार भी पहुंचे हुए थे वही ग्रामीणों का आरोप था कि लगभग एक घंटा पूर्व ही 112 पर जानकारी दिया परंतु बिलंब से पुलिस पहुंची

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!