Explore

Search

June 28, 2026 8:07 pm

सिंघिया प्रखंड में पंचायत दिवस कार्यक्रम को बीडीओ ने किया निरीक्षण दिया कई दिशा निर्देश

सिंघिया प्रखंड में पंचायत दिवस कार्यक्रम को बीडीओ ने किया निरीक्षण दिया कई दिशा निर्देश

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में रविवार 28 जून 2026 को सरकार के निर्देशानुसार सभी ग्राम पंचायतों में “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत की वर्तमान योजनाओं, आगामी विकास कार्यों और विभिन्न योजना मद में प्राप्त राशि, खर्च की गई राशि तथा शेष राशि की जानकारी आम लोगों को दी गई।
इस अवसर पर विशेष रूप से “महिला हितैषी ग्राम पंचायत थीम” पर चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही पंचायतों में सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए जनभागीदारी की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में “सबका योजना, सबका विकास” की परिकल्पना को साकार करने के लिए पंचायत के सभी लोगों की भागीदारी को जरूरी बताया गया। सामाजिक न्याय के साथ विकास, पंचायत स्तर पर योजना निर्माण और उसके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा हुई।
पंचायत विकास दिवस के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन और मद्य निषेध जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। महिला जनप्रतिनिधियों ने सरकार के इन अभियानों की सराहना करते हुए ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिव द्वारा किया गया। जिन पंचायतों में पंचायत सचिव प्रभार में हैं, वहां कार्यक्रम संचालन के लिए राजस्व कर्मचारी और पंचायत रोजगार सेवक को नामित किया गया था। कार्यक्रम में पंचायत स्तरीय सभी कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पूर्व में निर्देश जारी किया गया था।
इधर, सिंघिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने हरदिया पंचायत समेत कई पंचायतों में पहुंचकर पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित कर्मियों से कार्यक्रम की जानकारी ली और पंचायतों में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!