सिंघिया नगर पंचायत में आवास के नाम पर घूस मांगने का आरोप
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 की एक गरीब मसोंमात महिला कंचन देवी ने आवास दिलाने के नाम पर एक वार्ड पार्षद द्वारा अवैध राशि मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले उनसे पैसे की मांग की गई। इस संबंध में आरोपित वार्ड पार्षद से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका, जिस कारण उनका पक्ष सामने नहीं आ पाया है।
फिलहाल यह मामला आरोप–प्रत्यारोप तक सीमित है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले की जांच करता है या नहीं, और सच्चाई क्या सामने आती है।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है।
Author: K k sanjay
Post Views: 237

Total Users : 10192671
Views Today : 1530