Explore

Search

July 20, 2026 12:11 am

दरभंगा में प्रेम विवाह से नाराज दारोगा ने दामाद की हत्या, खुद को भी मारी गोली

 

दरभंगा में प्रेम विवाह से नाराज दारोगा ने दामाद की हत्या, खुद को भी मारी गोली

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में प्रेम विवाह से नाराज एक दारोगा ने अपनी भतीजी के पति की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दारोगा ने खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना हुई। आरोपी दारोगा पटना पुलिस में पदस्थापित बताया जा रहा है। मृतक युवक ने करीब तीन साल पहले दारोगा की भतीजी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों अहमदाबाद में रहकर नौकरी कर रहे थे और कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे।
फोन कर बुलाया, फिर किया हमला
बताया जा रहा है कि छुट्टी पर आए दारोगा ने युवक को फोन कर घर से बाहर बुलाया। जैसे ही युवक बाहर आया, पहले से मौजूद लोगों ने उस पर लाठी-डंडे और तलवार से हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद खुद को मारी गोली
युवक की मौत के बाद आरोपी दारोगा ने अपनी पिस्टल निकालकर खुद के सिर में गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी सदर राजीव कुमार को सौंपा। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!