सिंघिया प्रखंड के BLO ने बीएलओ कार्य से दिया सामूहिक इस्तीफा
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के प्रखंड के शिक्षकों ने BLO कार्य से इस्तीफा दिया है ।शिक्षकों का कहना है कि अगस्त सितम्बर में शिक्षकों से SIR का कार्य कराया गया था। क्षतिपूरक अवकाश के नाम पर रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश में भी चौबीस घंटे काम लिया गया । लेकिन न कोई क्षतिपूरक अवकाश मिला और न हीं मानदेय मिला। प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय अवधि में शिक्षकों को विभिन्न BLO संबंधी कार्यों से प्रखंड कार्यालय बुलाया जाता है, जिस कारण पठन पाठन बाधित होता है और शिक्षकों के प्रति अभिभावकों के बीच नकारात्मक संदेश जाता है। BLO कार्य में शिक्षकों का मानसिक, शारीरिक शोषण के साथ साथ समाजिक प्रतिष्ठा का हनन भी होता है। जिससे आहत होकर शिक्षकों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है
Author: K k sanjay
Post Views: 716

Total Users : 10192746
Views Today : 1888