सिंघिया में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक 5 सितंबर को
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में उर्वरक की उपलब्धता, वितरण और निगरानी को लेकर प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिंघिया के सत्यम कुमार सिंह द्वारा पत्र जारी कर जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार बैठक 5 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे सिंघिया के किसान भवन स्थित सभा कक्ष में आयोजित होगी।
बैठक में सिंघिया प्रखंड के विधायक, उपमुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख/सचिव, किसान प्रतिनिधि, उर्वरक विक्रेता समेत कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मी शामिल होंगे।
पत्र में बताया गया है कि बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी तथा किसानों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करना है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Total Users : 10220196
Views Today : 592