Explore

Search

September 9, 2026 1:31 am

परिवार नियोजन पखवाड़े की सफलता को लेकर बीएलटीएफ की बैठक, 12 से 26 सितंबर तक चलेगा अभियान

परिवार नियोजन पखवाड़े की सफलता को लेकर बीएलटीएफ की बैठक, 12 से 26 सितंबर तक चलेगा अभियान

 

शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बीडीओ कार्यालय में मंगलवार को मिशन परिवार विकास के तहत ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स बीएलटीएफ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक में आगामी परिवार नियोजन पखवाड़े को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक योग्य दंपतियों तक परिवार नियोजन सेवाओं की जानकारी पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा 12 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के महत्व, उपलब्ध सेवाओं तथा इससे होने वाले लाभ के संबंध में जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि परिवार के बेहतर स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु सुरक्षा तथा खुशहाल जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है।

बैठक में अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ बाल विकास परियोजना, जीविका, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, स्वास्थ्यकर्मी एवं शिक्षा विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक परिवार नियोजन संबंधी संदेश पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को सेवाओं से जोड़ने की बात कही गई।

बीएलटीएफ की बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार ने परिवार नियोजन कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य प्रबंधक अमानुल्ला ने अभियान के संचालन एवं विभागीय तैयारियों पर चर्चा की। मौके पर सीडीपीओ निभा कुमारी, जीविका बीपीएम सुजीत कुमार, शिक्षा विभाग से मनीष कुमार, अकाउंटेंट मोहम्मद नियाज सहित रोगी कल्याण समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में अधिकारियों ने अभियान को निर्धारित अवधि में प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा ग्रामीण स्तर तक इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!