Explore

Search

June 26, 2026 7:11 am

सिंघिया में ऑटो चालक पर 18,500 रुपये का चालान, वाहन कागजात फेल होने पर कार्रवाई

सिंघिया में ऑटो चालक पर 18,500 रुपये का चालान, वाहन कागजात फेल होने पर कार्रवाई

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत वारी ग्राम निवासी टेम्पो चालक मो. इजहार पर पुलिस द्वारा 18,500 रुपये का चालान काटा गया है।

पीड़ित चालक मो. इजहार ने बताया कि वह एक मरीज को लेकर दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) गया था। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी दरभंगा के नाका नंबर 6 के पास वाहन जांच के दौरान उसे रोक लिया गया। जांच में उसके टेम्पो का फिटनेस और अन्य आवश्यक कागजात फेल पाए जाने पर पुलिस ने 18,500 रुपये का चालान काट दिया।

इस घटना के बाद क्षेत्र के अन्य ऑटो, टोटो एवं ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहनों का फिटनेस, टैक्स या अन्य कागजात अपडेट नहीं हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने वाहन के फिटनेस, टैक्स और अन्य जरूरी दस्तावेजों को दुरुस्त कर लें, अन्यथा उन्हें भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!