Explore

Search

October 25, 2026 3:51 pm

सीएम नीतीश ने पत्रकारों को पेंशन राशि 6हजार से बढ़ाकर 15हजार कर दिया है

सीएम नीतीश ने पत्रकारों को पेंशन राशि 6हजार से बढ़ाकर 15हजार कर दिया है

 

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी साल में एक और बड़ी घोषणा की है। नीतीश सरकार ने राज्य के पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन की राशि को बढ़ाकर लगभग ढाई गुना कर दिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। सीएम ने कहा कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पत्रकारों को हर महीने 15 हजार रुपये मिलेंगे। पहले यह पेंशन 6000 रुपये थी।

सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्होंने इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये मिलेंगे।
सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!