Explore

Search

August 24, 2026 8:35 am

सिंघिया पीएचसी का रोसड़ा विधायक ने किया निरीक्षण, व्यवस्था पर जताया संतोष

सिंघिया पीएचसी का रोसड़ा विधायक ने किया निरीक्षण, व्यवस्था पर जताया संतोष

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंघिया का शुक्रवार को रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बीरेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया।
खास बात यह रही कि छुट्टी का दिन होने के बावजूद भी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी, फार्मासिस्ट संजय सिंह, विकास कुमार, डॉ. अजय कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले। इस पर विधायक ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल की कार्यप्रणाली सराहनीय है और मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी ने अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या को उठाते हुए सड़क को ऊंचा करने, साथ ही भवन की पेंटिंग और सौंदर्यीकरण की मांग रखी। इस पर विधायक बीरेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही फंड उपलब्ध होते ही सड़क निर्माण, पेंटिंग और पार्क निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
मौके पर भाजपा नेता अंकित कुमार बिट्टू समेत अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!