*14 प्रखण्डों में 178 टैंकर के माध्यम से किया जा रहा लगातार जलापूर्ति*
*अब तक 16 चापाकल मरम्मति दल के द्वारा किया गया 305 चापाकल का साधारण मरम्मति*
*76 चापाकल को विशेष चापाकलों में किया गया रूपांतरण*
*160 मरम्मति दल द्वारा नल-जल योजना का किया जा रहा रख-रखाव एवं संपोषण कार्य*
दरभंगा, 01 अगस्त 2025 :- जिला के 14 प्रखण्डों में पेयजल संकट समाधान के लिए जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
*उल्लेखनीय है कि जिले के शहरी क्षेत्रों में भी भू-गर्भ जल स्तर नीचे चला गया है, जिससे जिले में पेयजल समस्या है।*
इसके समाधान के लिए जिलाधिकारी श्री कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी संबंधित अधिकारी इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि जिलेवासियों को पेयजल समाधान के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है और युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहे हैं।
*जिला स्तर पर पेजलय की शिकायतों के निवारण के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, विभाग, दरभंगा के दूरभाष संख्या – 06272- 220226 तथा टॉल फ्री नम्बर – 1800-123-1121 पर भी शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।*
उन्होंने कहा कि जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र, दरभंगा के दूरभाष नम्बर – 06272- 245055 पर भी प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट से समाधान से संबंधित किसी प्रकार की सूचना उक्त नंबरों पर दिया जा सकता है।
“*कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ने बताया कि नगर निगम दरभंगा, नगर परिषद जाले, नगर परिषद बेनीपुर, और सात नगर पंचायतों के 203 वार्डों में 34 टैंकर, 66 सिंटेक्स और 995 समरसेबल के माध्यम से 203 टीमों के द्वारा लगातार पेयजल संकट समाधान किया जा रहा है*।
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल दरभंगा द्वारा दरभंगा जिला के 14 प्रखण्डों के जलसंकट वाले क्षेत्र में 178 टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है।
16 चापाकल मरम्मति दल के द्वारा 305 साधारण चापाकल का मरम्मत किया गया है तथा 76 चापाकल को विशेष चापाकल (Conversion of HP) में रूपांतरण किया गया है।
उन्होंने कहा कि पी.एच.ई.डी द्वारा जल संकट वाले क्षेत्र में 18 नए चापाकल करवाए गए हैं। इसके साथ ही नल-जल योजना के रख-रखाव एवं संपोषण कार्य के लिए 160 मरम्मति दलों द्वारा साधारण एवं वृहत मरम्मति की जा रही है।
*दरभंगा नगर निगम द्वारा 09 टैंकर, 24 सिंटेक्स टंकियों द्वारा संबंधित वार्डों में निरंतर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। नगर निगम क्षेत्र में कुल – 863 सबमर्सिबल कार्यरत हैं तथा आमलोगों की सुविधा के लिए 08 जगहों पर प्याऊ केन्द्र संचालित है।*
*नगर परिषद, जाले में 11 सबमर्सिबल कार्यरत हैं तथा 07 टैंकर, 01 सिंटेक्स टंकी तथा 12 प्याऊ केन्द्र द्वारा नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।*
*नगर परिषद, बेनीपुर में 05 जगहों पर प्याऊ, 27 बोरिंग एवं 60 सबमर्सिबल कार्यरत है और टैंकर एवं 26 सिंटेक्स टंकियों से जलापूर्ति की जा रही है।*
*नगर पंचायत, बहेड़ी में 17 स्थायी प्याऊ तथा 03 टैंकरों द्वारा जलापूर्ति की जा रही है। 17 सबमर्सिबल कार्यरत हैं तथा 13 सबमर्सिबल का अधिष्ठापन प्रक्रियाधीन है।*
*नगर पंचायत, सिंहवाड़ा में 02 टैंकर, 01 सिंटेक्स टंकी एवं 05 प्याऊ जलापूर्ति हेतु संचालित है।*
*नगर पंचायत, कमतौल में 03 टैंकर एवं 06 प्याऊ से जल उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं 02 सबमर्सिबल कार्यरत है तथा 11 और सबमर्सिबल का अधिष्ठापन प्रक्रियाधीन है।*
*नगर पंचायत, हायाघाट में 02 टैंकर, 02 सिंटेक्स टंकी तथा 16 प्याऊ जलापूर्ति हेतु उपलब्ध हैं तथा 20 सबमर्सिबल गाड़ने की प्रक्रिया चल रही है।*
*नगर पंचायत, भरवाड़ा में 04 टैंकर तथा 03 प्याऊ संचालित है, जबकि 07 जगहों पर सबमर्सिबल गाड़ने के प्रक्रिया चल रही है।*
*नगर पंचायत, घनश्यामपुर में 03 स्थलों पर प्याऊ संचालित है।*
*नगर पंचायत, बिरौल में 02 टैंकर, 10 सिंटेक्स एवं 04 प्याऊ संचालित हैं तथा 05 स्थलों पर सबमर्सिबल कार्यरत है।*
*नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 01 टैंकर, 02 सिंटेक्स टंकी एवं 02 वाटर ATM द्वारा जलापूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त 01 प्याऊ तथा 04 सबमर्सिबल भी कार्यरत हैं।*
*पंचायती राज विभाग द्वारा भी जिले में बोरिंग हेतु चयनित 75 स्थलों में से 61 स्थलों पर बोरिंग अधिष्ठापन का कार्य पूरा हो चुका है। शेष स्थल पर बोरिंग गाड़ने की कार्रवाई की जा रही है।*






Total Users : 10042268
Views Today : 511