Explore

Search

September 15, 2026 11:26 pm

सिंघिया प्रखंड के पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष देव नारायण मुखिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सिंघिया प्रखंड के पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष देव नारायण मुखिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत विष्णुपुर क्योटहर पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष देव नारायण मुखिया का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

देव नारायण मुखिया ने वर्ष 2016 के पंचायत चुनाव में मुखिया पद से जीत दर्ज की थी और इसके बाद उन्हें मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया था। वे अपने क्षेत्र में एक लोकप्रिय एवं जनसेवक नेता के रूप में जाने जाते थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक के कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता और स्थानीय लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की।
सभी ने कहा कि “देव नारायण मुखिया का निधन राजनीति और समाजसेवा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।”

बताते चलें कि वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में उनके ही शिष्य राम सोगारथ यादव ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की थी।और वे चुनाव हार गए थे।
देव नारायण मुखिया के निधन से विष्णुपुर क्योटहर पंचायत समेत पूरे सिंघिया प्रखंड में मौन और श्रद्धांजलि सभा का माहौल बना हुआ है।पी न्यूज के चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय भी शोक संवेदना व्यक्त किया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!