Explore

Search

June 14, 2026 9:48 am

बंगरहट्टा हाई स्कूल में मीटिंग हॉल निर्माण की उठी मांग, विधायक ने दिया आश्वासन

बंगरहट्टा हाई स्कूल में मीटिंग हॉल निर्माण की उठी मांग, विधायक ने दिया आश्वासन

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत बंगरहट्टा हाई स्कूल परिसर में मीटिंग हॉल नहीं होने के कारण शिक्षकों को बैठकों के आयोजन में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए आज शनिवार को मीटिंग हॉल निर्माण की मांग स्थानीय विधायक बीरेंद्र कुमार के समक्ष उठाई गई। इस संबंध में सिंघिया प्रखंड के उप प्रमुख रिंकू सिंह ने रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बीरेंद्र कुमार से विद्यालय परिसर में एक सुसज्जित मीटिंग हॉल निर्माण कराने का आग्रह किया।
रिंकू सिंह ने बताया कि विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक बैठकों के आयोजन के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। मीटिंग हॉल के अभाव में शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के समुचित विकास और शैक्षणिक गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए मीटिंग हॉल का निर्माण आवश्यक है।
मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए विधायक बीरेंद्र कुमार ने विद्यालय परिसर में अपने विकास निधि से मीटिंग हॉल निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है तथा जल्द ही इस दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।
इस अवसर पर शिक्षक मनोज साफी, अशोक चौधरी, सर्वेश्वर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक के आश्वासन से विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!