Explore

Search

October 25, 2026 2:27 pm

मूसेपुर में ‘विद्या का महासंग्राम’ कार्यक्रम, विधायक राज कुमार राय हुए शामिल

मूसेपुर में ‘विद्या का महासंग्राम’ कार्यक्रम, विधायक राज कुमार राय हुए शामिल

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत मूसेपुर ग्राम में आयोजित ‘विद्या का महासंग्राम’ कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राज कुमार राय ने शिरकत की। कार्यक्रम को देखकर विधायक काफी गदगद नजर आए और उन्होंने इस तरह की शैक्षणिक पहल की सराहना की।
इस अवसर पर विधायक राज कुमार राय ने मेधावी एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम में जिला पार्षद प्रतिनिधि अरविंद यादव, पूर्व मुखिया अरविंद सिंह, प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू , मुखिया अशोक पासवान, समाजसेवी त्रिभुवन कुमार यादव, पूर्व मुखिया ललित किशोर भारती, सरपंच जगदीश चौपाल पंकज सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मौके पर मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!