जहांगीरपुर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कराने का निर्देश
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश के आलोक में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिया।
शिविर में आमजनों की समस्याओं को संबंधित पदाधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। कई लोगों द्वारा पूर्व में दिए गए आवेदनों के आधार पर निर्गत प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया।
शिविर में सिंघिया बीडीओ विवेक रंजन, अंचलाधिकारी मोनी कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका सुनीता कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उत्कर्ष दुबे, बिजली विभाग के जेई शशि शेखर सिंह, बीसीओ ललन सिंह, आवास पर्यवेक्षक राजाराम याजी, मनरेगा पीओ जितेंद्र कुमार सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बीडीओ विवेक रंजन ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उन्हें सुगम प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Total Users : 10200542
Views Today : 2950