Explore

Search

August 24, 2026 12:23 pm

सिंघिया में देर रात बाइक दुर्घटना, एक व्यक्ति घायल

सिंघिया में देर रात बाइक दुर्घटना, एक व्यक्ति घायल

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुमरा गांव में सोमवार देर रात एक बाइक दुर्घटना में बाइक चालक घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में भर्ती कराया। वहां उपस्थित डॉ. राकेश कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया।

घायल व्यक्ति की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र के धेनुडीह गांव निवासी नंद किशोर पासवान के रूप में की गई है। परिजनों एवं स्थानीय लोगों के अनुसार नंद किशोर पासवान किसी खास कार्यक्रम में शामिल होकर डुमरा गांव से अपने घर धेनुडीह लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक साइकिल सवार उनकी बाइक के सामने आ गया। साइकिल चालक को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे नंद किशोर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!