Explore

Search

August 19, 2026 11:05 am

Nalanda Crime News: ₹5,000 के कर्ज को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, मानपुर के डम्बर बिगहा में सनसनी”

“Nalanda Crime News: ₹5,000 के कर्ज को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, मानपुर के डम्बर बिगहा में सनसनी”

 

बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित डम्बर बिगहा गांव में ₹5,000 के बकाया विवाद में 21 वर्षीय युवक सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या। पुलिस जांच में जुटी, एफएसएल टीम को बुलाया गया।

पांच हजार रुपये के लिए हत्या, गांव में मचा कोहराम

बिहार के नालंदा जिला से बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है।
मानपुर थाना क्षेत्र के डम्बर बिगहा गांव में महज ₹5,000 के बकाया विवाद में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान सौरभ कुमार (21) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
???? फोन कर घर से बुलाया, रची गई साजिश
परिजनों के अनुसार, आरोपी ने कर्ज वापस करने की बात कहकर सौरभ को फोन किया और घर से बाहर बुलाया।
सौरभ अपने दोस्त के साथ बकाया राशि लेने गया था, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
मृतक की मां उर्मिला देवी ने आरोप लगाया:
“गाड़ी में बैठाकर ले गया और गोली मार दिया। पैसा लाने के लिए घर से दो लोग निकले थे।”

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायल सौरभ को आनन-फानन में विम्स पावापुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस जांच में जुटी, FSL टीम बुलाई गई

नूरुल हक (ASP, बिहार शरीफ) ने बताया कि रुपये के विवाद को लेकर हत्या की आशंका है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
एफएसएल टीम जांच में जुटी
आरोपियों की तलाश जारी

कानून-व्यवस्था पर सवाल

इस वारदात ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!