Explore

Search

August 24, 2026 12:13 pm

भवाली में वाहन दुर्घटना ग्रस्त, सूचना पर नैनीताल पुलिस और SDRF/ FIRE टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को किया रेस्क्यू

भवाली में वाहन दुर्घटना ग्रस्त, सूचना पर नैनीताल पुलिस और SDRF/ FIRE टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को किया रेस्क्यू

भावली ( उत्तराखण्ड )-18,दिसंबर 2025
आज गुरुवार को समय करीब प्रातः 09.30 बजे वाहन संख्या UP25DZ 4653 Scorpio- N से कुछ लोग इज्जत नगर बरेली से बाबा नींव करौरी धाम दर्शन के लिए आ रहे थे, वाहन में बच्चे व चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे।
उक्त वाहन भवाली पैट्रोल पंप से अल्मोड़ा की ओर करीब 500 मीटर की दूरी पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। वाहन मे सवार गंगा देवी पत्नी भूप राम उम्र 55 वर्ष, बृजेश कुमारी पत्नी राहुल पटेल उम्र 26 वर्ष निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली, नैंसी गंगवार पुत्री जयपाल सिंह गंगवार निवासी पीलीभीत बरेली उम्र 24 वर्ष की हादसे मे मौत हो गयी.
हादसे मे घायल ऋषि पटेल उर्फ यूवी पुत्र राहुल पटेल उम्र 7 वर्ष,
स्वाति पत्नी भूप राम उम्र 20 वर्ष, अक्षय पुत्र ओमेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष, राहुल पटेल पुत्र भूप राम उम्र 35 वर्ष, निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली, करन उर्फ सोनू पुत्र जितेंद्र निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष, ज्योति पत्नी करन निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष को सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मय SDRF तथा फायर सर्विस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घायलों का रेस्क्यू कर CSC भवाली में बाद प्राथमिक उपचार हायर सेंटर रेफर करवाया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!