लिलहौल पंचायत में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनप्रतिनिधियों ने विकास पर दिया जोर
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लिलहौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में पंचायत के विकास कार्यों, जनभागीदारी और ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया राम प्रवेश साहू, सरपंच मो. असलम, उप सरपंच विजय पासवान तथा कार्यपालक सहायक चीकू कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
Author: K k sanjay
Post Views: 254

Total Users : 10220184
Views Today : 554