Explore

Search

May 19, 2026 11:40 pm

सिंधिया प्रखंड के जहांगीरपुर और सालेपुर में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया

सिंधिया प्रखंड के जहांगीरपुर और सालेपुर में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय लगमा उतर में और सालेपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर में रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आज मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व से दी गई कई आवेदन का निष्पादन किया गया और कई मामले लंबित बताया गया जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के आवेदन लंबित रहा गया है उसको एक विशेष रूप से शिविर लगाकर निष्पादन किया जाएगा।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एम एम अंसारी,अंचलाधिकारी सरिता रानी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा मुखिया रीता देवी प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू एलएस सुनीता कुमारी बिएओ कृषि कॉर्डिनेटर संजय कुमार बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह सहकारिकता पदाधिकारी ललन कुमार सिंह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उत्कर्ष दुबे बिजली जेई शशि शेखर के अलावे अन्य कई कर्मी और ग्रामीण पूर्व मुखिया अरविंद सिंह मुखिया प्रतिनिधि गोपाल सिंह अर्जुन सिंह नीतीश शर्मा समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।उक्त शिविर में खासकर जल नल की समस्या ,वासगीत पर्चा छाया रहा

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!