Explore

Search

July 11, 2026 9:46 pm

सिंघिया में कोरम के अभाव में पंचायत समिति की बैठक स्थगित, मुखिया संघ ने किया बहिष्कार

सिंघिया में कोरम के अभाव में पंचायत समिति की बैठक स्थगित, मुखिया संघ ने किया बहिष्कार

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित पंचायत समिति भवन में शनिवार को प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत समिति की बैठक को कोरम के अभाव में स्थगित कर दिया गया। बैठक में पर्याप्त जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति नहीं होने के कारण कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी।

मुखिया संघ की ओर से बताया गया कि पिछली बैठक की कार्यवाही (प्रोसीडिंग) उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इसी के विरोध में मुखिया प्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार किया।

वहीं प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों द्वारा 16वें वित्त आयोग की योजनाओं की तैयारी अधूरी रहने के कारण अपनी गलती छिपाने के उद्देश्य से बैठक का बहिष्कार किया गया।

उप प्रमुख रिंकू सिंह ने कहा कि कई स्थानों पर महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति विरोध करने पहुंचे, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने बताया कि यह बैठक विकास कार्यों, सहयोग और सामंजस्य को लेकर बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि किसी भी मुखिया प्रतिनिधि ने सदन में भाग नहीं लिया, जबकि पिछली बैठक की कार्यवाही सदन में उपलब्ध थी। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति की अगली बैठक 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

बैठक में अंचल अधिकारी मोनी कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उत्कर्ष दुबे, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा, बिजली जेई शशि शेखर सिंह, प्रखंड जेई मो. कासिब, सीडीपीओ मधुप्रियदर्शनी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार सिंह,जीविका बीपीएम पुष्यंत पीयूष बीसीओ ललन सिंह पंचायत समिति सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।वही नए अंचलाधिकारी मोनी कुमारी को प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख ने बुके पाग़ चादर से सम्मानित किया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!