एसबीआई सिंघिया में सुरक्षा जांच के लिए पहुंचे पुलिस पदाधिकारी, बैंक परिसर का लिया जायजा
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा सिंघिया में शुक्रवार को पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार अपनी टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बैंक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बैंक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह जांच-पड़ताल की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। जांच के दौरान बैंक परिसर, सीसीटीवी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया गया।
मौके पर पुलिस मित्र शशिभूषण झा भी उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा समय-समय पर इस तरह की जांच से आम लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ता है।
Author: K k sanjay
Post Views: 70






Total Users : 10076857
Views Today : 1433