Explore

Search

May 5, 2026 9:45 pm

सिंघिया PHC पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना | 8 महीने से बकाया भुगतान नहीं | Samastipur News

 

सिंघिया पीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय धरना, 8 महीने से बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंघिया में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा बहुओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनसे लगातार काम लिया जा रहा है, लेकिन पिछले 8 महीनों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की।
धरना स्थल पर मौजूद आशा फेसिलिटेटर सुधा कुमारी और कर्मचारी संघ के नेता नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!