Explore

Search

September 19, 2026 5:14 pm

किचन में कटोरे के नीचे छिपे सांप ने महिला को 2 मिनट में 5 बार डसा, 35 एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन से बची जान

 

किचन में कटोरे के नीचे छिपे सांप ने महिला को 2 मिनट में 5 बार डसा, 35 एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन से बची जान

 

नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक महिला के साथ हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। किचन की सफाई के दौरान कटोरे के नीचे छिपे करीब पांच फीट लंबे काले सांप ने महिला को महज दो मिनट के भीतर पांच बार डस लिया। गंभीर हालत में महिला की जान डॉक्टरों की तत्परता से बच सकी।

जानकारी के अनुसार, महिला दोपहर करीब 12:30 बजे अपने घर के किचन की सफाई कर रही थी। जैसे ही उसने अलमारी के पास रखा कटोरा उठाया, उसके नीचे छिपे सांप ने दाएं हाथ पर हमला कर दिया। हाथ झटकने के दौरान सांप ने लगातार पांच बार काट लिया, जिससे महिला बेहोश होकर गिर पड़ी।

परिजनों ने पहले उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराई, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। बाद में उसे पिपरिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। चिकित्सकों ने पहले 40 मिनट में 10 एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए, जबकि अगले 24 घंटे में कुल 35 इंजेक्शन दिए गए। समय पर उपचार मिलने से महिला की जान बच गई।

डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें। मरीज को शांत रखें, प्रभावित अंग को कम हिलाएं और बिना देर किए नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें। समय पर इलाज ही सर्पदंश से जान बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!