Explore

Search

August 4, 2026 1:55 am

बिहार के नालंदा में बड़ी वारदात, बीज कारोबारी के घर 1.15 करोड़ की लूट, महिलाओं से बदसलूकी


बिहार में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। नालंदा में दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय स्थित वार्ड संख्या-21 में देर रात करीब एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने बीज व्यवसायी राजीव रंजन के घर धावा बोलकर करीब 45 लाख रुपये नकद,70 लाख के सोने-चांदी के गहने और डायमंड के जेवर लूट लिए। डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर घंटों तांडव मचाया। विरोध करने पर मारपीट की, पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

छत के रास्ते घर में घुसे 12 हथियारबंद डकैत

पीड़ित परिवार के अनुसार, सभी लोग रात में घर में सो रहे थे। तभी करीब 12 की संख्या में हथियारबंद डकैत छत के रास्ते घर में घुस आए। डकैतों ने सबसे पहले घर के बुजुर्ग को छत पर ले जाकर कब्जे में लिया, जबकि अन्य सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर टेप चिपका दिया। शोर मचाने पर परिवार के लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और पिस्टल दिखाकर सभी को चुप रहने की धमकी दी गई। इसके बाद डकैतों ने अलमारी और गोदरेज की चाबी लेकर घर में रखे करीब 45 लाख रुपये नकद, 70 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, डायमंड के जेवर समेत लाखों की संपत्ति समेट ली। 

महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की गई

वारदात के दौरान घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की गई। लूटपाट के बाद सभी डकैत आराम से मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में यह बड़ी डकैती हुई, वह काफी व्यस्त इलाका है और दीपनगर थाना महज करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद अपराधियों ने पूरी बेखौफी के साथ वारदात को अंजाम दिया, जिससे पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और दीपनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वॉड तथा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है, जबकि इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।इसके पहले भी इस परिवार के घर दो बार चोरी हो चुकी है।

नालंदा से शिव कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में ‘लालू प्रसाद यादव’ और ‘नीतीश कुमार’ भी लड़ रहे चुनाव, NOTA से भी कम वोट मिले

“नीतीश कुमार ने 20 सालों में कभी प्रशासन का गलत इस्तेमाल नहीं किया”, PK ने CM सम्राट चौधरी को घेरा





Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!