Explore

Search

August 4, 2026 1:57 am

सिंघिया में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ललन कुमार निलंबित, वित्तीय अनियमितता के आरोप में डीईओ की बड़ी कार्रवाई

सिंघिया में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ललन कुमार निलंबित, वित्तीय अनियमितता के आरोप में डीईओ की बड़ी कार्रवाई

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित बीएनबी उच्च विद्यालय, बंगरहट्टा विद्यालय के अध्यापक (वर्ग 11-12) एवं पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ललन कुमार को वित्तीय अनियमितता और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) समस्तीपुर के अनुमोदन के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), समस्तीपुर द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कृष्णा साफी द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर डीईओ के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। समिति ने अपने जांच प्रतिवेदन (ज्ञापांक-403, दिनांक 29 जुलाई 2026) में कई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि की।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ललन कुमार पर खेल सामग्री की खरीद में अनियमितता, विद्यालय समग्र अनुदान की राशि के खर्च में गड़बड़ी, यूनिफॉर्म ऑफ स्कूल फंड के उपयोग में अनियमितता तथा छात्र-छात्राओं से विभिन्न मदों में ली गई शुल्क राशि के प्रबंधन में वित्तीय धांधली के आरोप पाए गए।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर विभाग ने इसे प्रथम दृष्टया गंभीर घोर अनियमितता मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है।और निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पटोरी रहेगा ,निलंबन अवधि में इन्हें सिर्फ जीवन निर्वहन भत्ता मिलेगा । विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में भी चर्चा का माहौल है और विद्यालय के वित्तीय प्रबंधन को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!