Explore

Search

June 20, 2026 5:18 am

सिंघिया में भीषण सड़क हादसा | तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 2 घायल | Samastipur News

सिंघिया में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया–बहेड़ी मुख्य सड़क मार्ग (एसएच-88) पर मोरवाड़ा चौक के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की जोरदार टक्कर से मौके पर दो साइकिल और एक बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंघिया में भर्ती कराया।
पीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। घायलों की पहचान बलहा गांव निवासी मो. इजाज और मो. शाहिद के रूप में की गई है।
घायल इजाज के पिता ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र उसरी से रमजान पर्व को लेकर अपनी पुत्री के यहां संदेश पहुंचाकर लौट रहा था, तभी बोलेरो चालक ने जानबूझकर टक्कर मार दी, जिससे उनका पुत्र और नाती घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बोलेरो चालक को पकड़ लिया और उसे सिंघिया पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, मोरवाड़ा चौक के पास एक गुमटी संचालक भिखारी शर्मा की गाड़ी भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। गुमटी के पास बाउंड्री दीवार होने के कारण उनकी जान तो बच गई, लेकिन उनका बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!